Skip to main content

परीक्षा कक्ष "एक शिक्षक की नजर से"

कितना कठिन समय है वो परीक्षा के 2 घंटे । किसी को बहुत ज्यादा लगते हैं और किसी को बहुत कम।बहुत बार परीक्षा में ड्यूटी दी है मैंने और देखा उन 2 घंटो में विद्यार्थी क्या–क्या हरकतें करते है।जिनको पेपर आता है वो तो बेचारे गर्दन भी नहीं उठा पाते,लगातार लिखते ही रहतें है।बार–बार अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका लेते हैं।मगर कुछ ऐसे होते है, जो उनको देख देख कर ये जानने के लिए तड़प रहे होते है की इन्होंने क्या–क्या लिख दिया।
   मुझे तो उन बेचारों पर बहुत तरस आता है जो पूरा साल कक्षा में मस्ती मारते हैं और परीक्षा वाले कमरे में बड़ी बेचारी सी शक्ल बनाते है।इधर उधर झांकने की कोशिश करते हैं।उनको ऐसा करने के लिए मना कर दो तो हमे दुश्मन की भांति देख रहे होते है।2 घंटे से पहले उत्तर पुस्तिका वापिस नहीं लेने के फरमान होते है तो उनको 2 घंटे परीक्षा कक्ष में बैठाना पड़ता है और उनकी हरकतों पर ध्यान रखना पड़ता है।
       नकल करने के सभी प्रयास जब विफल हो जातें है तो वो परीक्षा कक्ष का बहुत ही बारीकी से अध्ययन करना शुरू कर देते है।पहले शुरुआत पंखे से करते है।देखते है कि कमरे में कितने पंखे है,कौन सा पंखा ज्यादा चल रहा है कौन सा पंखा अधिक आवाज़ कर रहा  है।फिर कुछ देर श्यामपट्ट को देखते है।खाली श्यामपट्ट पर कुछ ढूंढने का प्रयास करते है।फिर उनकी नजर खिड़कियों की तरफ मुड़ जाती है।लगता है जैसे खिड़कियों पर लगी लोहे की सलाखों को गिन रहे हो।बीच में बार बार निरीक्षक को आशा भरी निगाहों से देखते है और प्रयास विफल होने पर बुरी सी शक्ल बना लेते है। उनकी नजर दीवारों पर जाती है।परीक्षा कक्ष की दीवार को जब एकटक देखते हैं तो लगता है कि मन ही मन दीवार के रंग से चिढ़ रहे हो।फिर उन्हें याद आता है कि वो पेशाब करने के बहाने बाहर जा सकते है।
उनके लिए वो दो घंटे परीक्षा कक्ष में बिताना किसी सजा से कम नहीं होता।जैसे ही उत्तर पुस्तिका एकत्र करना शुरू करते सबसे पहले जमा करके परीक्षा कक्ष से बाहर भाग जाते है।अंत के आधे घंटे में कुछ पढ़ाकू विद्यार्थी ही कक्ष रह जाते है जो पूरे दो - ढाई घंटे लिखते रहते है।उनमें से एक आध ऐसा होता जिसको ये समय भी थोड़ा पड़ जाता है।उनकी कलम अंत में सारे ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भागती प्रतीत होती है मगर ज्यादा देर तक नहीं चल पाती क्योंकि हमे उनकी पुस्तिका छीननी पड़ती है।
          परीक्षा के बाद तो हर विद्यार्थी ऐसा लगता है,जैसे कोई मजदूर बहुत सारा बोझ कंधे से उतारकर नीचे रख देता है और फिर एक गहरी चैन भरी सांस लेता है।फिर एक अजीब सा सुकून चेहरे पर लेकर परीक्षा कक्ष से बाहर चला जाता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेरी अधूरी कहानी

ढलते दिन का संगीत सुनकर, रखता हूँ राख, बुझते जीवन से चुनकर, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है, जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! तारों में लिखी कहानी चुनकर, खिलता हूँ एक आखरी निशानी बनकर, रेत के घरौंदे सा रचता मिटाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है, जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! फूलों से टपकी लोरियाँ सुनकर, रखता हूँ नींद से सपने चुनकर, परियों के किस्सों सा जीवन गढ़ता जाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है, जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! पुरवाई के झोंकों से झूमकर, रखता हूँ मौजों को सहेज कर, पानी की बूँदों सा बहता जाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! रात के अंधेरों से लिपट कर, रखता हूँ तारों को समेट कर, अमावस के चाँद सा खिलता जाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है,जो मनभर गुनगुनाता हूँ!!!

रेत की नाव

उतर सकता था लहरों के साथ, रक्षा की रस्सी कफ़न हो गयी। पंखों पे लग गये पहरे सफ़र में, उड़ने की आशा दफ़न हो गयी। यही नाव मन था आशा हिलोरें बाँधा जो मन को लहर खो गये रेतों औ कंकड़ पे जड़ हो  पड़ा जाना जिधर  था शहर खो गये किसको सुनायेंगे ये दास्ताँ कि अपने ही ज़िद में पड़े रह गये। समय ले गया ज़िंदगानी चुराकर रेत के नाव सा हम खड़े रह गये।

आखिर जिम्मेदार कौन?

ना जाने कौन है वो लोग जो कहते है, We are proud to be Indians? ना जाने कैसे सो जाते है वो ना मर्द, जो कभी जाति तो कभी धर्म तो कभी बदले की आग में औरतों की आत्मा का चीरहरण कर जाते है? जिन लोगों की सुरक्षा के लिए ये सरकार बनाई गई अपने मतलब के लिए ना जाने क्यों, ये गूंगी, बहरी और अंधी बन जाती है? जिस देश ने औरतों को देवी का दर्जा दिया, वहां अब कोई औरत बिना डर से अकेली नहीं निकल सकती.. इस डर से कि ना जाने कब कौन सा दरिंदा उसका शिकार कर जाएं? जो बेटी बनकर घर सजाती, बहु बनकर रिश्ते, पत्नी बनकर किसी की जिंदगी.. जो मां बनकर एक नई जान इस दुनिया में लाती... ना जाने क्यूँ? हर गाली उससे ही शुरू, उसपे ही खत्म और हर कोई उसे ही चरित्रहीन कह जाता है। बदले की आग, चरित्र की परीक्षा, तानों का प्रहार, ना जाने क्यूँ, हर बार औरतों को ही शिकार बनाया जाता है? काश ये दुनिया सिर्फ मर्दों की होती, यहां औरतों का अक्स भी ना होता! तब शायद इन दरिंदो को औरतों की अहमियत की कद्र होती..! हर जगह क्राइम, पर मीडिया तो अंधी भक्त बन बैठी है। जिन्हें हैदर, सीमा और लव जिहाद दिखाकर लोगों के अंदर नफरत का कीड़ा बोने से फुर्सत ही नही...