Skip to main content

नववर्ष में स्वयं से किये वादे

नया साल दस्तक दे चुका है ।
छोटे कदमों से बेहतरी की ओर बढे।
बदलाव की ओर बढ़े ।
छोटी-छोटी खुशियों को जीना सीखें।
नया साल दस्तक देने को है।आपने भी कई संकल्प लिये होंगे या फिर उन पर विचार कर रहे होंगे।

लेकिन भारी भरकम वादों और इरादों के फेर में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज ना करें।

आज छोटी छोटी और सरल शुरुआत करें ।जो इस वर्ष आदत बन जाए तो जिंदगी बेहतर मोर्चे पर आगे बढ़ेगी।

1- बीते कुछ महीनों में करोना की आपदा के चलते  जिंदगी ने हमें फिर समझाया है कि- छोटी-छोटी खुशियों को जीना कितना जरूरी है।
सेहत सहेजना हो या सकून से अपनी झोली भरना हो ऐसे छोटे छोटे कदम ही बेहतरीन बदलावों की ओर ले जाते हैं।

2 - खुलकर हंसे। जरा ठहरो तो सही,बताओ हंसी कहां गुम हो गई है।इस साल यह तय करने की चेहरे की सुंदरता और खुशियों के इजहार कि इस साथी को फिर जिंदगी में जोड़ेंगे।

जी भर से मुस्कुराएंगे जिंदगी की सबसे खूबसूरत नेमत को घर हो या बाहर अपनी पार्टी का हिस्सा बनाएंगे।
हंसी खुशी हर हालत में का सामना करेंगे। तकलीफ भरे समय में भी हंसने का बहाना तलाश लेगे।
खुद भी मुस्कुराहटों का स्वागत करेंगे और दूसरों को भी इस जिंदादिली से जोड़ेंगे।

3 -विनम्र व्यवहार आचार को आपनाएगे -विनम्रता अपको अपने पराए दोनों जगह  के दिलो में जगह दिला सकती है।
विनम्र रहे यह विनम्रता आपको घर में नहीं ऑफिस में भी सबका चहेता बना सकता है।

दिखावे से भरी इस दुनिया में विनम्रता और सादगी भरा व्यवहार आप की शख्सियत का बड़ा हिस्सा बन सकता है और खासियत भी।

4 - जिंदगी का हर पल कीमती है।
तो तय करें कि भविष्य की चिंता छोड़ देंगे।

5 - किसी के मन की सुने- हम अपनी ही नहीं सुने किसी के मन की भी सुने।
संवाद की कमी रिश्तो में दूरी ही नहीं ला रही बल्कि सोशल नेट वर्क को भी बदल रही है।
अब के बरस तय करें कि जब भी जहां भी आपसे कोई कुछ कहना चाहे, आप उसकी मन की बात जरूर सुने।

6 - इस साल गैजेट्स के माया जाल से थोड़ा सा बाहर आये। स्मार्टफोन या सोशल मीडिया खुद से छूट जाने के लिए नहीं है तय करे कि  दिन भर में स्क्रीन क्रॉल करते रहने के बजाय नियमित समय में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म  को देगे।

7 - सेहत से स्वास्थ्य की प्राथमिकताओं को ले कर  बेहतर कदम उठा सकते हैं ।
नियमित व्यायाम करें खानपान और मेडिकल प्राथमिकता  को महत्व दे। 
यह सात वादे अपने आप से करें 
चलिये अब नए वर्ष में प्रवेश करते हैं----

Comments

Popular posts from this blog

मेरी अधूरी कहानी

ढलते दिन का संगीत सुनकर, रखता हूँ राख, बुझते जीवन से चुनकर, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है, जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! तारों में लिखी कहानी चुनकर, खिलता हूँ एक आखरी निशानी बनकर, रेत के घरौंदे सा रचता मिटाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है, जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! फूलों से टपकी लोरियाँ सुनकर, रखता हूँ नींद से सपने चुनकर, परियों के किस्सों सा जीवन गढ़ता जाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है, जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! पुरवाई के झोंकों से झूमकर, रखता हूँ मौजों को सहेज कर, पानी की बूँदों सा बहता जाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है जो मनभर गुनगुनाता हूँ!! रात के अंधेरों से लिपट कर, रखता हूँ तारों को समेट कर, अमावस के चाँद सा खिलता जाता हूँ, एक अधूरी सी कहानी है,जो मनभर गुनगुनाता हूँ!!!

रेत की नाव

उतर सकता था लहरों के साथ, रक्षा की रस्सी कफ़न हो गयी। पंखों पे लग गये पहरे सफ़र में, उड़ने की आशा दफ़न हो गयी। यही नाव मन था आशा हिलोरें बाँधा जो मन को लहर खो गये रेतों औ कंकड़ पे जड़ हो  पड़ा जाना जिधर  था शहर खो गये किसको सुनायेंगे ये दास्ताँ कि अपने ही ज़िद में पड़े रह गये। समय ले गया ज़िंदगानी चुराकर रेत के नाव सा हम खड़े रह गये।

आखिर जिम्मेदार कौन?

ना जाने कौन है वो लोग जो कहते है, We are proud to be Indians? ना जाने कैसे सो जाते है वो ना मर्द, जो कभी जाति तो कभी धर्म तो कभी बदले की आग में औरतों की आत्मा का चीरहरण कर जाते है? जिन लोगों की सुरक्षा के लिए ये सरकार बनाई गई अपने मतलब के लिए ना जाने क्यों, ये गूंगी, बहरी और अंधी बन जाती है? जिस देश ने औरतों को देवी का दर्जा दिया, वहां अब कोई औरत बिना डर से अकेली नहीं निकल सकती.. इस डर से कि ना जाने कब कौन सा दरिंदा उसका शिकार कर जाएं? जो बेटी बनकर घर सजाती, बहु बनकर रिश्ते, पत्नी बनकर किसी की जिंदगी.. जो मां बनकर एक नई जान इस दुनिया में लाती... ना जाने क्यूँ? हर गाली उससे ही शुरू, उसपे ही खत्म और हर कोई उसे ही चरित्रहीन कह जाता है। बदले की आग, चरित्र की परीक्षा, तानों का प्रहार, ना जाने क्यूँ, हर बार औरतों को ही शिकार बनाया जाता है? काश ये दुनिया सिर्फ मर्दों की होती, यहां औरतों का अक्स भी ना होता! तब शायद इन दरिंदो को औरतों की अहमियत की कद्र होती..! हर जगह क्राइम, पर मीडिया तो अंधी भक्त बन बैठी है। जिन्हें हैदर, सीमा और लव जिहाद दिखाकर लोगों के अंदर नफरत का कीड़ा बोने से फुर्सत ही नही...