नवरात्रि यह उत्सव है शक्ति की आराधना का शक्ति की उपासना का 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां शक्ति के नौ रूपों की आराधना की जाती है जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है ।नवरात्रि शब्द एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति की देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। शक्ति की देवी मां दुर्गा के अस्त्र हैं:- शंख,चक्र,गदा, कमल,त्रिशूल, तलवार, धनुष बाण, अभय मुद्रा। वसंत की शुरुआत और शरद ऋतु की शुरुआत,जलवायु और सूरज के प्रभावों का महत्वपूर्ण संगम माना जाता है। इन दो समय मां दुर्गा की पूजा के लिए पवित्र अवसर माने जाते है।यह पूजा वैदिक युग से पहले, प्रागैतिहासिक काल से चला आ रहा है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र, आषाढ, एवं अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। परंतु चैत्र नवरात्रि और आश्विन नवरात्र...