रास्ते में हजारों बाधाएं आने पर भी वह लगातार बहती रहती है। भले ही कुछ जगहों पर उसकी रफ़्तार कम हो जाए,लेकिन वह रूकती कभी नहीं है। अपनी सुरीली आवाज के साथ बहती हुई नदी अपनी मंजिल की ओर लगातार बढ़ती रहती है…और कैसे भी हो अपना लक्ष्य प्राप्त करके ही रहती है।
सोचो यदि नदी बीच में ही बहना छोड़ दे तो क्या होगा?……..उसका पानी ठहर जायेगा और वह कुछ ही दिनों में सूख कर नष्ट हो जाएगी।
दोस्तों! यही हमारी Life में होता है। यदि सफल होने के लिए आप कोई लक्ष्य तय करते हैं तो उस लक्ष्य तक पहुंचने की पहली शर्त यह है कि आपको लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना है।…..यदि कहीं रुके तो असफलता निश्चित है।
अपने मनपसन्द लक्ष्य तक पहुंचना आसान कार्य नहीं होता।…….यदि आसान होता तो आज दुनिया के सभी लोग सफल होते। सफलता के रास्ते में बहुत सी बाधाएं सामने मुँह फैलाये खड़ी मिलती हैं। यह बाधाएं हमें रोकने की पूरी कोशिश करती हैं।
समय हमेशा चलता रहता है इसलिए दुनिया का हर इंसान समय का गुलाम है।……..हवा हमेशा चलती रहती है, कभी कम रफ्तार से तो कभी तेजी से, लेकिन रूकती कभी नहीं है इसलिए दुनिया के किसी भी जीव का जीवन हवा के बिना संभव ही नहीं है।
विवेकानंद जी ने सही ही कहा है, “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको।”
सोचो कि जो लोग अपना लक्ष्य केवल इसलिए छोड़ देते हैं कि “इसके लिए चलना बहुत पड़ेगा”, इससे ज्यादा बड़ी असफलता कोई नहीं हो सकती…….क्योंकि सफलता व असफलता तो बाद की बात है, खुद को बिना प्रयास के असफलता की ओर धकेल देना, इससे बुरा कुछ हो ही नहीं सकता।
तो देर किस बात की है ! आज और अभी से कमर कस लो और लक्ष्य तय करके उसकी ओर चलना शुरू कर दो। चलते रहे और बीच रास्ते में आयी बाधाओं को सीना तान कर पार करते रहे तो सफलता आपके कदमों में होगी।