हूँ भूख मरूं‚ हूँ प्यास मरूं‚ मेवाड़ धरा आजाद रहै। हूँ घोर उजाड़ां मैं भटकूँ‚ पण मन में माँ री याद रह्वै” क्या करें...?? ये मिट्टी ऐसी ही है...इसमें कई जगह अनाज की पैदावार भले ही कम होती होगी पर इस मिट्टी ने देश, सनातन धर्म के लिये, स्व अभिमान के लिये अंतिम क्षण तक लड़ने वाले शुर वीरों को जन्म देने में कभी कमी नहीं की...!! ★ वीर शिरोमणि.. एकलिंग महादेव के भक्त, महाराणा प्रताप 9 मई सन् 1540 को कुम्भलगढ़ किले में इस धरा पर अवतरित हुए थे...उनके पास नाममात्र की पराधीनता स्वीकार करके शांति से शासन करने का विकल्प था मगर पराधीनता की शांति की तुलना में महाराणा ने स्वाभिमान की अशांति का विकल्प चुना..वह.. माँ भारती के तन पर स्वाभिमान का जेवर था मरते दम तक नहीं झूका वो सूर्यवंश का तेवर था..!! ★ जिस समय महाराणा प्रताप सिंह ने मेवाड़ की गद्दी संभाली, उस समय राजपुताना साम्राज्य बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा था। बादशाह अकबर की क्रूरता के आगे राजपुताने के कई नरेशों ने अपने सर झुका लिए थे। कई वीर प्रतापी राज्यवंशों के उत्तराधिकारियों ने अपनी कुल मर्यादा का सम्मान भुलाकर मुगलिया वंश से वैवाहिक ...